संविधान और हम
गुणवत्ता वाली जिंदगी जीने के लिए सविधान की समझ बेहद जरूरी है | यही वह तरीका है जो हमको अधिकार और कर्तव्यों के साथ लेकर आगे बढ़ता है | बहुत बार सामजिक मान्यताओं पर सवाल करता है तो बहुत बार हमारे अन्याय पूर्ण व्यवहारों पर सोचने की लिए विवश करता है |
सविधान हमारी किताब का नहीं हमारे जीवन का हिस्सा है | परीक्षा में आने वाले सवालों से अधिक जीवन के इम्तिहान में सह्योग का जरिया है | यही वह किताब है जिसके आधार पर युवा अपने फैसलों ले सकते है | जरुरत अनुसार मदद जूटा सकते है |
विशाखा बगरू के तीन उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र छात्रों के साथ एक प्रशनोतरी कार्यक्रम कर रही है | पहला राउंड १६ जनवरी २०२० को दूसरा राउंड २४ जनवरी को ओर फिनाले २९ जनवरी को होगा | इस में लगभग १०० विधार्थी हिस्सा लेंगे |


